उत्कृष्ट विद्यालय में पूर्व छात्र धरा का वंदन करने उपस्थित हुए
मंदसौर। आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में एक अभिनव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शैक्षणिक सत्र 1974-75 के पूर्व छात्र समूहबद्ध होकर इस धरा का वंदन करने यहां उपस्थित हुए। अवसर था अपने ही विद्यालय परिसर का पचास वर्ष के अंतराल पश्चात दर्शन करने और वंदन-अभिनंदन करने का। अधिसंख्य मित्रों ने अपने जीवन की सफलता और यश वृद्धि में इस विद्यालय की महत्त भूमिका को स्वीकार किया जिसने वो बुनियाद, वो आधार निर्माण किया। तात्कालिन समय के गुरुजनों का भी सादर स्मरण कर उनकी समर्पित सेवाओं का स्मरण किया गया जिसने उन सभी की शैक्षणिक नींव को संपोषित और पुष्ट किया। इस अवसर पर सर्वश्री गजराज धाकड़, अजय प्रधान, अशोक हींगड़, अशोक त्रिवेदी, हरीश रायवाल, डा.श्याम तिवारी, डा.रविंद्र पाटीदार ,डा.संजय गांधी, डा.रमेश कनेसरिया, अशोक कुमार पालीवाल,सुरेंद्र राका,डा.अजीत जैन (दलौदा), डा.सुरेश सोनी, सुभाष जैन,चंद्र विनोद सिंह सेंगर, पिंकेश चेलावत, डा.जगदीश सैनी(इंदौर), घनश्याम सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह नारंग आदि बालसखाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और समारोह की गरीमा में अभिवृद्धि की। इसी अवसर पर बालसखा समूह द्वारा दो जम्बो-कूलर विद्यालयीन छात्रों की सुविधा हेतु उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। बाल सखा हरीश रायवाल ने निर्धन और जरुरतमंद छात्रों के सहायतार्थ दस हजार रुपये प्रतिवर्ष विद्यालय परिवार को प्रदान करने का संकल्प घोषित किया। प्राचार्य विनीता प्रधान एवं उपस्थित समस्त गुरु सत्ता और छात्र समुदाय का आभार जिन्होंने ये बिरला सुअवसर बालसखाओं को न केवल उपलब्ध कराया अपितु स्नेहिल आतिथ्य से इस ‘गोल्डन जुबली समारोह’ को अविस्मरणीय बना दिया।बालसखा समूह की ओर से कार्यक्रम का सफल संचालन अश्विन जोशी द्वारा किया गया.


