मंदसौर। दशपुर बीसा पोरवाल सोश्यल ग्रुप द्वारा विशेष सेवा प्रोजेक्ट प्रतिमाह किये जा रहे है। वात्सल्य धाम (वृद्धाश्रम) पर दीपावली उत्सव के पूर्व वृद्धजनों के भोजन के लिये 30 थालियों का सेट जिसमें कटोरी, चम्मच और ग्लास के सेट भेट किये गये और इसमें वृद्धजनों को ग्रुप सदस्यों द्वारा प्रेम, स्नेह से भोजन भी करवाया गया।
अध्यक्ष सीए मयंक जैन ने बताया कि वात्सल्य धाम पर इस वर्ष का यह सेवा का पांचवा प्रोजेक्ट है। यहां जब-जब भी सेवाएं देने आये तो बताया गया कि यहां इस प्रकार की सुविधा की आवश्यकता है, उसे ध्यान में रखते हुए रमेश मच्छीरक्षक के भांजे अरनोद निवासी संजय जैन से सम्पर्क किया गया तो उनकी बिटिया ‘‘ईशा’’ के जन्मदिवस पर वात्सल्य धाम में भोजन करने के लिये थाली का सेट आपके सौजन्य से देने की भावना जताई। अध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि दान तो सभी करते है पर खुले मन से प्रसन्नता के साथ किया गया दान सर्वश्रेष्ठ दान कहलाता है। आपने दान देकर जन्मदिन को यादगार बनाया है उसके लिये आपने संजय जैन परिवार का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। दानदाता परिवार का मोतियों की माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संदीप गुप्ता, अजय पोरवाल नवकार, संजय जैन विक्रम, पीयूष जैन पानवाला, सनी जैन जावदवाला, निखिल जैन मच्छीरक्षक, नितिन जैन बीजापुरवाला, सुरभी जैन बीजापुरवाला, प्रीति जैन मच्छीरक्षक, श्रेया जावदवाला, हर्षिता जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सीए प्रीति जैन ने किया एवं आभार सचिव सीए प्रनेह जैन ने माना।

